विदेशी मुद्रा भंडार 4.7 अरब डॉलर बढ़कर 590.8 अरब डॉलर पर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति, स्वर्ण, विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आरक्षित निधि में बढ़ोतरी होने से 03 नवंबर को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार दूसरे सप्ताह बढ़ता हुआ 4.7 अरब डॉलर बढ़कर 590.8 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

वहीं, इसके पिछले सप्ताह यह 2.6 अरब डॉलर की बढ़त के साथ 586.1 अरब डॉलर पर रहा था। रिजर्व बैंक की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, 03 नवंबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 4.4 अरब डॉलर की बढ़त लेकर 521.9 अरब डॉलर हो गयी।

इसी तरह इस अवधि में स्वर्ण भंडार 20 करोड़ डॉलर की बढ़ोतरी के साथ 46.12 अरब डॉलर पर पहुंच गया। आलोच्य सप्ताह विशेष आहरण अधिकार में 6.4 करोड़ डॉलर की बढ़ोतरी हुई और यह बढ़कर 17.9 अरब डॉलर हो गया। इसी तरह इस अवधि में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 1.6 डॉलर की बढ़ोतरी लेकर 4.8 अरब डॉलर हो गई।

ये भी पढ़ें - महंगाई आंकड़ों पर रहेगी बाजार की नजर, बीएसई का मिडकैप 2.62 प्रतिशत की तेजी

संबंधित समाचार