Kanpur Suicide : दो लोगों ने जिंदगी से ऊबकर मौत को लगाया गले, कोई जुए में रुपये हारा तो कोई घरेलू विवाद से था परेशान
कानपुर में दो लोगों ने फांसी लगाकर सुसाइड कर ली।
कानपुर में युवक और महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की।
कानपुर, अमृत विचार। सचेंडी थानाक्षेत्र के भीमसेन गढ़ी के रहने वाले 26 वर्षीय शुभम गौतम ने जुएं में रुपये हार जाने पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों के अनुसार उसने घटना के वक्त शराब पीकर रख थी। परिजनों ने फांसी पर लटके देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बड़े भाई पंकज ने बताया कि दूसरे नंबर पर अनिल है वहीं शुभम सबसे छोटा था। बताया कि वह इन दिनों गांव के पास एक साइट पर श्रमिक का काम कर रहा था। दीपावली पर्व होने के कारण उसे सैलरी मिल गई थी। रविवार से चार दिन छुट्टी थी। इसी कारण उसने शनिवार रात एक स्थान पर जुआ खेला और रुपये हार जाने के बाद वह उदास होकर नशे में घर पहुंचा। वह लोग घर के बाहर बैठे थे।
इसी दौरान वह अंदर कमरे में चला गया। काफी देर बाद खाना खाने के लिए उसे बुलाने गए। जहां उसका कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। इसके बाद उन लोगों ने आवाज दी। लेकिन शुभम ने कोई आवाज नहीं दी। इसके बाद उन लोगों ने इस बात की सूचना पुलिस को दी।
पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो उसका शव पंखे से लटक रहा था। इस मामले में सचेंडी थाना प्रभारी योगेश कुमार सिंह ने बताया कि शराब पीने के बाद फांसी लगाई है। जुआ की बात गलत है। अगर यह बात उठी है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
घरेलू विवाद में महिला ने फांसी लगाकर दी जान
बर्रा थानाक्षेत्र के जरौली निवासी 45 वर्षीय प्रिया सिंह तोमर ने घरेलू विवाद के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पति पुरुषोत्तम सिंह ने बताया कि वह सिक्योरिटी गार्ड हैं। शनिवार रात पत्नी से कुछ कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद उसने पंखे के कुंडे से दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली। उन लोगों को जानकारी हुई तो सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद बेटे आर्यन का रो-रोकर बुरा हाल था।
ये भी पढ़ें- Diwali 2023: दीपावली आज, लक्ष्मी पूजा के लिए ये है शुभ मुहूर्त, इस दिन मनाएं गोवर्धन पूजा और भाईदूज
