कन्नूर: केरल पुलिस के कमांडो दल और माओवादियों के बीच गोलीबारी, रविवार से है जारी

Amrit Vichar Network
Published By Om Parkash chaubey
On

कन्नूर (केरल)। केरल पुलिस की विशेष टीम थंडरबोल्ट और माओवादियों के बीच इस उत्तरी जिले के एक वन क्षेत्र में गोलीबारी हुई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गोलीबारी की घटना करिक्कोट्टाकारी पुलिस थाना क्षेत्र में होने की खबर है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ''यह (गोलीबारी) अब भी जारी है।''

ये भी पढ़ें - ठाणे: ऑनलाइन 46 हजार रुपये का खरीदा स्मार्टफोन, पर पार्सल में मिली साबुन की टिकिया

लेकिन उन्होंने इसकी विस्तृत जानकारी नहीं दी। पिछले सप्ताह वायनाड जिले के एक वन क्षेत्र में थंडरबोल्ट और माओवादियों के बीच गोलीबारी हुई थी, जिसके बाद दो माओवादियों को गिरफ्तार किया गया था।

ये भी पढ़ें - MP: रतलाम जिले की पांचों सीटों पर हुआ चुनावी दंगल रोचक, बागियों ने बिगाड़ा खेल

संबंधित समाचार