MP Election: सीहोर जिले के इछावर के भाजपा प्रत्याशी की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीहोर। मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के इछावर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी करण सिंह वर्मा का अचानक स्वास्थ्य खराब हो जाने के कारण जिला अस्पताल लाया गया है। यहां चिकित्सक उनका उपचार कर रहे हैं। इछावर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के प्रत्याशी विधायक करण सिंह वर्मा की कल रात तबियत खराब हो गयी। 

बुखार व घबराहट होने के कारण स्थानीय चिकित्सको द्वारा उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। आज सुबह फिर घबराहट होने पर उन्हें जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उनका स्वास्थ्य परीक्षण कर रही है। 

सिविल सर्जन डाॅ प्रवीर गुप्ता का कहना है कि वर्मा को बुखार के अलावा घबराहट होने की शिकायत पर उनकी जांच की जा रही है। अत्यधिक थकान और मौसम में आये बदलाव के कारण ऐसा होने की संभावना है। फिलहाल चिकित्सक उनके स्वास्थ्य पर नजर रखे हैं। 

ये भी पढ़ें- कांग्रेस ने लंबे समय तक राज किया पर ओबीसी आरक्षण लागू नहीं किया: मोदी 

संबंधित समाचार