पंजाब: अमृतसर में संदिग्ध ड्रोन से गिराये गए 540 ग्राम हेरोइन को किया बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जालंधर। पंजाब के अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और राज्य पुलिस ने एक संयुक्त अभियान के दौरान 540 ग्राम हेरोइन बरामद की है और दो संदिग्ध तस्करों को गिरफ्तार किया है। बीएसएफ के प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि रविवार रात बीएसएफ ने अमृतसर के गांव उधार धालीवाल के पास एक संदिग्ध ड्रोन से कुछ गिरने की आवाज भी सुनी। 

निर्धारित अभ्यास के अनुसार बीएसएफ जवानों ने तुरंत कार्रवाई शुरू की और जवानों ने क्षेत्र में एक गहन तलाशी अभियान चलाया गया। तलाशी के दौरान एक खेत से पीले चिपकने वाले टेप में लपेटा हुआ एक पैकेट बरामद हुआ जिसमें 540 ग्राम हेरोइन थी। इसके अलावा पंजाब पुलिस अमृतसर (आर) के साथ आसपास के क्षेत्र में एक संयुक्त तलाशी अभियान चलाया गया। तलाशी के दौरान पुलिस ने ग्राम उधार धारीवाल के एक घर से एक मोटरसाइकिल के साथ दो संदिग्ध तस्करों को पकड़ा। 

ये भी पढ़ें- महुआ मोइत्रा को मिली नई जिम्मेदारी, कृष्णानगर की प्रेसिडेंट नियु्क्त

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म