पंतनगर: वेतन न मिलने पर ठेका कर्मियों ने श्रम कल्याण कार्यालय का किया घेराव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पंतनगर। अगस्त माह का वेतन 20 सितम्बर तक भी न मिलने पर विवि में ठेके के माध्यम से नियोजित सफाई कर्मियों ने हाथों में झाडू व बाल्टी लेकर श्रम कल्याण कार्यालय का घेराव कर विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। इस दौरान श्रम कल्याण कार्यालय के कर्मियों …

पंतनगर। अगस्त माह का वेतन 20 सितम्बर तक भी न मिलने पर विवि में ठेके के माध्यम से नियोजित सफाई कर्मियों ने हाथों में झाडू व बाल्टी लेकर श्रम कल्याण कार्यालय का घेराव कर विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। इस दौरान श्रम कल्याण कार्यालय के कर्मियों को कार्यालय से बाहर नहीं निकलने दिया गया।

सफाई कर्मियों का कहना था कि ठेका कर्मियों को 20 तारीख होने के बावजूद भी अभी तक अगस्त का वेतन नहीं मिला है। जिससे उनके सामने रोजी-रोटी की समस्या खड़ी हो गयी है। साथ ही पहले उनका वेतन 20 दिन किया गया और अब 15 दिन कर दिया गया है। उनका कहना था कि अब इसे 13 दिन किया जा रहा है। जब दिहाड़ी 15 या 13 दिन की जायेगी तो ऐसे में वे अपने परिवार का भरण पोषण कैसे करेंगे। इसके बारे में विवि प्रशासन को सोचना होगा।

घेराव करने वाले कर्मियों में ऐसे कर्मी भी थे जिनको पिछले तीन माह से वेतन नहीं मिला है। उनका कहना है कि उन्हें कुक्कट फार्म से छटनी कर सफाई विभाग भेज दिया है। लेकिन उन्हें पिछले तीन माह से वेतन नही मिला है। घेराव करने वालो में प्रकाश चन्द, प्रेमचन्द्र, सुरेन्द्र बाल्मीकि, गौरव, सुनील, सागर सिंह, गुड्डु, संगम, मोनू, सूरज, प्रेमपाल व मुनेश बाल्मीकि शामिल थे।

उधर ठेका कर्मियों का वेतन अभी तक नही मिलने को लेकर ट्रेड यूनियन संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों ने अपर निदेशक प्रशासन एवं अनुश्रवण से बात कर ठेका कर्मियों का वेतन शीघ्र देने की मांग की। मिलने वालों में संयुक्त मोर्चा अध्यक्ष जर्नादन सिंह, डा. महेन्द्र शर्मा, हाकिम, राजेश आदि थे।

संबंधित समाचार