बांदा: यमुना नदी में डूबे किशोर का शव हुआ बरामद, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बांदा, अमृत विचार। सोमवार की दोपहर यमुना नदी में डूबे किशोर का शव आज दोपहर में बरामद कर लिया गया। शव मिलते ही परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पैलानी थाना क्षेत्र के किशोर की डूबकर मौत हो गई। 

cats08

पैलानी थाना क्षेत्र निवासी अनीश कुमार (13) पुत्र भइयालाल पैत्रक गांव चौकी पुरवा का मजरा डाडा़मऊ वर्तमान समय में जसपुरा में रहते हैं। अनीश सोमवार को दोपहर में मौनिहारो के साथ जाते समय पिपरोदर गांव स्थित यमुना नदी डूब गया। देर शाम तक किशोर घर नहीं आने पर पिता राजा भैया ने इसकी सूचना थानाध्यक्ष पैलानी अनिल साहू को दी जिस पर पुलिस ने गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया।

गोताखोरों ने आज दोपहर पिपरोदर घाट के पास यमुना नदी से शव को बरामद कर लिया। अनीश तीन भाइयों व एक बहन में चौथे नंबर का है। प्रधान प्रतिनिधि रामशेखर गुप्ता ने बताया कि मृतक का पिता मजदूरी करता है, मां रेखा जसपुरा में सफाई कर्मी है। उन्होंनेदोनों गोताखोर को ईनाम दिया। पिता ने बताया कि बेटा जसपुरा स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में कक्षा आठ का छात्र था । नदी में स्नान करते समय पैर फिसलने से नीचे जा गिरा और मौत हो गई।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: पत्नी के आरोप पर डीएम का एक्शन, एक माह बाद कब्र से खोदा गया शव, जानें मामला

 

संबंधित समाचार