अयोध्या: जयंती पर कांग्रेसीजनों ने नेहरू को दी श्रद्धांजलि

अयोध्या: जयंती पर कांग्रेसीजनों ने नेहरू को दी श्रद्धांजलि

अयोध्या, अमृत विचार। मंगलवार को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर कांग्रेसीजनों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। पार्टी कार्यालय कमला नेहरू भवन पर उनके चित्र पर माल्यार्पण के बाद गोष्ठी को संबोधित करते हुए पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि पंडित नेहरू राजनीति के साथ-साथ एक समृद्ध चिंतक और साहित्यकार भी थे। कोमल हृदय के नेहरू का बच्चों से विशेष लगाव था। 

अध्यक्षता कर रहे महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल ने कहा कि पंडित नेहरू स्वतंत्रता सेनानी थे और आजादी के बाद 17 वर्षों तक प्रधानमंत्री के रूप में देश की सेवा करते हुए  आधुनिक भारत की नींव रखी। जिला प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम ने कहा कि दूरदर्शी राजनेता के रूप में पंडित नेहरू ने देश के राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक विकास की नींव रखी तथा गुट निरपेक्षता की नीति व पंचशील के सिद्धांत के माध्यम से विश्व में देश की स्पष्ट भूमिका तय की। इस अवसर पर पीसीसी सदस्य उग्रसेन मिश्रा, विजय पांडे, बृजेश रावत, उमेश उपाध्याय, प्रेम पांडे, वृजेश रावत, प्रणव त्रिपाठी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -अयोध्या: आखिर खत्म क्यों नहीं हो रहे है डेंगू के मच्छर, डर के साये में बीती लोगों की दीपावली