नौसेना ने पहली बार महिला पायलट को हेलिकॉप्टर स्ट्रीम में किया तैनात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। नौसेना ने महिलाओं के सशक्तीकरण की दिशा में बड़ी पहल करते हुए दो महिला पायलटों को हेलिकाप्टर स्ट्रीम में ‘आब्जर्वर’ तैनात किया है। ये दोनों पायलट वास्तव में नौसेना की पहली अधिकारी हैं जो युद्धपोतों से संचालित होने वाले हेलिकॉप्टरों के चालक दल में शामिल होंगी। अब तक महिला पायलटों को नौसेना के टोही …

नई दिल्ली। नौसेना ने महिलाओं के सशक्तीकरण की दिशा में बड़ी पहल करते हुए दो महिला पायलटों को हेलिकाप्टर स्ट्रीम में ‘आब्जर्वर’ तैनात किया है। ये दोनों पायलट वास्तव में नौसेना की पहली अधिकारी हैं जो युद्धपोतों से संचालित होने वाले हेलिकॉप्टरों के चालक दल में शामिल होंगी।

अब तक महिला पायलटों को नौसेना के टोही और अन्य विमानों के चालक दल में ही शामिल किया गया था। इससे अब महिला अधिकारियों को नौसेना के प्रमुख युद्धपोतों में तैनात किये जाने का मार्ग प्रशस्त हो गया है।

जिन महिला पायलटों को चुना गया है उनमें सब लेफ्टिनेंट कुमुदिनी त्यागी और सब लेफ्टिनेंट रीति सिंह शामिल हैं। ये दोनों उन 17 अधिकारियों में शामिल हैं जिन्हें आज उनका कोर्स पूरा होने के बाद ‘आब्जर्वर’ के रूप में ‘विंग्स’ प्रदान किये गये। आब्जर्वर का काम खतरे का आकलन कर लक्ष्य का पता लगाना होता है।

संबंधित समाचार