भूपेंद्र हत्याकांड : फिरोजाबाद में हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फिरोजाबाद, अमृत विचार। जिले के रामगढ़ क्षेत्र में चार दिन पूर्व भूपेंद्र हत्याकांड का खुलासा करते हुये पुलिस ने तीन हत्यारोपियों को मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जबकि फरार तीन अन्य की तलाश की जा रही है। पुलिस अधीक्षक नगर सर्वेश कुमार मिश्रा ने मंगलवार को बताया कि रामगढ़ क्षेत्र में पिछली 10 नवंबर को गौरीशंकर कॉलेज के समीप झाडियो में एक शव मिला था जिसकी पहचान भूपेंद्र नामक व्यक्ति के तौर पर की गयी थी। मामले के खुलासे के लिए तीन टीम गठित की गई थी। 

पुलिस टीमों ने सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और मुखबिरो के सहयोग से हत्याकांड में शामिल दीवान , विजय और मनोज को धर दबोचा। गिरफ्तार किए गए हत्यारोपियों ने स्वीकार किया है कि भूपेंद्र की हत्या कमलेश कुमार के साथ बनाई गई योजना के तहत की गई थी। भूपेंद्र ने कमलेश से 200 रुपए उधार लिए थे जब कमलेश द्वारा उधर के रुपए मांगे गए तो भूपेंद्र ने उसके साथ गाली गलौज कर अभद्रता की थी। उसी का बदला लेने के लिए कमलेश द्वारा भूपेंद्र को दावत के बहाने बुलाकर शराब पिलाई गई और सभी लोगों ने मिलकर उसकी गला घोंट कर हत्या कर दी गई और लाश को झाड़ियां में फेंक दिया था। हत्याकांड की योजना में शामिल कमलेश, अवधेश और रघुराज फरार है जिनकी पुलिस तलाश में जुटी हुई है। गिरफ्तार हत्या आरोपियों को वैधानिक कार्रवाई के बाद जेल भेजा गया है। 

ये भी पढ़ें -गोंडा : लव जिहाद की शिकार हुई नाबालिग, मां ने पुलिस पर लगाया ये आरोप

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन