बरेली: गोवर्धन पर्व पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा, पुष्प वर्षा कर किया स्वागत 

बरेली: गोवर्धन पर्व पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा, पुष्प वर्षा कर किया स्वागत 

बरेली/सीबीगंज। गोवर्धन के पावन पर्व पर  भगवान गोवर्धन की भव्य शोभायात्रा निकली। एडवोकेटवोकेट अनिल कुमार व पार्षद पति धर्मवीर साहू ने  तिलक कर शोभा यात्रा को रवाना किया। शोभायात्रा में कुल ग्यारह झांकियां थी।

सीबीगंज के गांव मथुरापुर स्थित दुर्गा माता मंदिर पर पूजा अर्चना के उपरांत सुबह करीब दस बजे शहर विधायक डॉ अरुण कुमार के बड़े भाई एडवोकेट अनिल कुमार व पार्षद पति धर्मवीर साहू ने तिलक लगाकर शोभायात्रा को रवाना किया।

शोभा यात्रा दुर्गा माता मंदिर से शुरू होकर गांव में भ्रमण करते हुए मथुरापुर अड्डा स्थित हाईवे पर पहुंची, फिर वहां से पुना वापस शराफत की चक्की पर पहुंचने के बाद  गांव में भ्रमण करते हुए सांय में करीब 5:15 बजे पुना मंदिर पर संपन्न हुई। इस दौरान शोभा यात्रा पर गांव में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। शोभा यात्रा में भगवान गोवर्धन , शंकर पार्वती, हनुमान, भारत माता,  दुर्गा माता समेत कुल 11 झांकियां थी।

शोभा यात्रा के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इन्स्पेक्टर सीबीगंज राधेश्याम पुलिस बल सहित तैनात रहे। शोभा यात्रा के आयोजन  में मुख्य रूप से राहुल , किशोर ,विष्णु ,कपिल , जयपाल , रवि, जसवीर, टिंकू मौर्य, कैलाश मौर्य ,मोरपाल ,रंजीत, सौरभ आदि का मुख्य योगदान रहा।

बरेली: गोवर्धन पर्व पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा, पुष्प वर्षा कर किया स्वागत