आज का राशिफल। 15 नवंबर, 2023
मेष
आज आज जॉब में आपका प्रभाव बढ़ेगा। स्वयं की गलतियों पर पर्दा न डालें। उच्च शिक्षा में बाधाओं का सामना करना पड़ेगा। अटका हुआ धन वापस मिलने में कठिनाई होगी। मेहनत का उत्तम परिणाम नहीं मिलेगा।
वृष
आज पार्टनरशिप में किए गए व्यवसाय से आपको लाभ होगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि हो सकती है। जॉब में आपका प्रभाव बढ़ेगा। पारिवारिक संबंधों की कटुता दूर होगी। बुद्धिमान लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है।
मिथुन
आज नए रोजगार की प्राप्ति हो सकती है। मांगलिक कार्यक्रमों की योजना बना सकते हैं। परिवार के लोगों का विरोध करने से बचें। ऑफिस में अधूरे कार्य पूर्ण करने का दबाव रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा में अच्छे परिणाम मिलेंगे।
कर्क
आज मन में नए काम को लेकर थोड़ी शंका रहेगी। आपको अपने स्वाभिमान की चिंता हो सकती है। घरेलू कार्यों में फंसे रहेंगे। शुभ कार्यों में धन खर्च होगा। अपने निर्णयों को बार-बार न बदलें। संतान की गतिविधियों पर नजर बनाए रखें।
सिंह
आज कानूनी विवादों को लेकर सावधानी रखें। परिवार में किसी बात को लेकर कलह हो सकती है। अपने चरित्र को अच्छा रखें। योजनाबद्ध तरीके से काम करना लाभकारी होगा। दिखावे पर ज्यादा खर्च करना उचित नहीं है।
कन्या
आज नई जॉब मिलने के योग बन रहे हैं। रूढ़िवादी विचारों से बचें। तकनीकी के प्रति आप थोड़े शौकीन रहेंगे। कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा का माहौल रहेगा। छोटी दूरी की यात्रा हो सकती है। मनोरंजन के साधनों पर धन खर्च करेंगे।
तुला
आज जिम्मेदारियों के बीच स्वयं के लिए समय अवश्य निकालें। प्रेमी जन के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। धन के मामले में भाग्यशाली रहेंगे। बोलचाल के दौरान सभ्य भाषाशैली का प्रयोग करें। बच्चों की सेहत की चिंता हो सकती है।
वृश्चिक
आज व्यवसाय में बड़े लक्ष्यों को प्राप्त करने में लगे रहेंगे। अच्छे लोगों के साथ आपके संपर्क मजबूत होंगे। अपनी कार्यशैली में बदलाव ला सकते हैं। परिवार को लेकर आप कुछ योजना बना सकते हैं। घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा।
धनु
आज अधीनस्थ कर्मचारियों से अपने संबंध अच्छे रखें। व्यवसाय में ज्यादा लाभ की इच्छा न रखें। अतीत की बातों को लेकर थोड़ा चिन्तित रहेंगे। अपने विचारों को सकारात्मक बनाए रखें। वातावरण के प्रदूषण के कारण त्वचा विकार हो सकते हैं।
मकर
आज कारोबार में वृद्धि होने की संभावना है। परिजनों के प्रति थोड़ा चिन्तित रहेंगे। सुख के साधनों पर आप धन खर्च करेंगे। आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। जीवनसाथी की सलाह लेने से आपको लाभ होगा।
कुंभ
आज सरकारी जॉब कर रहे लोगों के लिए दिन बहुत अच्छा है। आपके मस्तिष्क में नए रचनात्मक विचार उत्पन्न होंगे। परिवार में किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर चर्चा होगी। मीडिया क्षेत्र से जुड़े लोगों को सम्मान मिलेगा। पिता के साथ मतभिन्नता हो सकती है।
मीन
आज जॉब में परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी। विदेशों में रहने वाले परिजनों की चिंता हो सकती है। प्रेम-संबंधों में परस्पर विश्वास में कमी होने की आशंका है। पिता अपने बच्चों से किसी कारण नाराज हो सकते हैं।
