Auraiya News: पॉक्सो के आरोपी ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या… मरने से पहले भाई को फोन कर कही थी ये बात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

औरैया में पॉक्सो के आरोपी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

औरैया में पॉक्सो के आरोपी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले उसने भाई को फोन कर बहुत दूर चले जाने की बात कही थी।

औरैया, अमृत विचार। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र की मुरादगंज चौकी के चंदनापुर गांव में बीती रात एक युवक का शव पड़ा मिला था। हत्या कर शव फेंके जाने की चर्चा हो रही थी। पुलिस ने जांच की तो मामला आत्महत्या का निकला। मरने वाला युवक पॉक्सो का आरोपी था और घरेलू कलह से परेशान था। आत्महत्या करने से पूर्व उसने अपने भाई को फोन कर कहा था की वह बहुत दूर चला जायेगा। इसके बाद ही उसने खुद को गोली मार ली थी। 

मुरादगंज चौकी क्षेत्र के गांव चंदनापुर में गांव किनारे स्थित खेत पर पड़े एक 28 वर्षीय युवक का शव को खेत पर पड़ा मिला। खेत पर शव मिलने की सूचना पर सीओ अजीतमल पुलिस के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। जहां ग्रामीणों ने शव की शिनाख्त उत्तम कुमार पुत्र साधु दोहरे के रूप में की। युवक की कनपटी पर गोली लगी थी।

कुछ देर पहले उसने अपने भाई रुस्तम को फोन कर कहा था कि वह दूर चला जायेगा और फिर कहा कि खेत पर मिलेगा। जब काफी देर तक नही आया तो रुस्तम खेत पर तलाशने पहुंचा था तब उसे शव पड़ा मिला। मौके पर पहुंची एसपी चारु निगम ने जांच पड़ताल की। एसपी नें बताया कि जांच में सामने आया  मरने वाले युवक पर पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज था।

इस समय वह घरेलू कलह से परेशान था और सुबह से परिजनों से बातचीत में दूर चले जाने की बात कह रहा था। जिससे उसने आत्महत्या की। मौके से तमंचे को परिजनों ने दूसरी जगह फेंक दिया था,  जिसे मृतक के चाचा जयनारायण से पूछताछ के दौरान घर के पास रखे भूसे में कपड़े में लिपटा हुआ बरामद कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

ये भी पढ़ें- Kanpur: शासन के निर्देशों का नहीं हो रहा पालन... गौशाला की हालत बदतर, भूख प्यास से गौवंशो की तड़प-तड़पकर हो रही मौत

 

 

संबंधित समाचार