Subrata Roy: अन्तिम दर्शन करने पहुंचे लोगों ने सुब्रत राय को बताया प्रेरणा स्रोत, कहा- सहारा प्रमुख ने हमें जीना सिखाया
लखनऊ, अमृत विचार। सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय का पार्थिव शरीर आज यानी बुधवार को मुम्बई से यूपी की राजधानी लखनऊ लाया गया है, जहां सहारा शहर में उनके पार्थिव शरीर को अन्तिम दर्शन के लिए रखा गया है। सुब्रत राय के पार्थिव शरीर के अन्तिम दर्शनों के लिए बुधवार दोपहर को ही भारी संख्या में लोग सहारा शहर पहुंच गये थे।

प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से राजधानी स्थित सहारा शहर पहुंचे लोगों ने गहरा दुख जाहिर किया है। इस दौरान सहारा परिवार से जुड़े लोगों ने सहारा श्री को अपना प्रेणता स्रोत बताया है। लोगों ने दुख जाहिर करते हुये कहा है कि इस संस्था से हमलोग बीते कई सालों से जुड़े हुये हैं।
सहारा श्री के निधन से हम लोग काफी आहत हैं। हम सभी यहां पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने आये हैं। सहारा प्रमुख ने हमें जीवन जीन सिखाया, व्यक्तित्व का निर्माण किया। हमेशा वह एक शिक्षक की भूमिका में रहे। हम सभी के लिए यह बहुत ही भावुक पल है।
रायबरेली से पहुंचे लोगों ने कहा कि हम लोग 21 सालों से सहारा परिवार से जुड़े हुये हैं। इस संस्थान के लिए उन्होंने बहुत कुछ किया। 12 लाख से अधिक परिवार उन पर आश्रित थे। उनकी कमी हमेशा खलेगी। उन्हीं के बताये रास्ते पर आगे चलेंगे और इस परिवार को बढ़ायेंगे।
बता दें कि देश के दिग्गज उद्योगपति और ‘सहारा इंडिया परिवार’ के मुखिया सुब्रत रॉय सहारा का कल मंगलवार देर रात मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल और मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट (केडीएएच) में निधन हो गया था। आज बुधवार को उनका पार्थिव शरीर यूपी की राजधानी लखनऊ लाया गया।
यह भी पढ़ें: Subrata Roy Sahara: सुब्रत रॉय सहारा का पार्थिव शरीर पहुंचा लखनऊ, अंतिम दर्शन को उमड़े लोग
