बरेली: भैया दूज पर मायके जाने से रोकने पर महिला ने खाया जहर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भुता, अमृत विचार। भुता थाना क्षेत्र में भईया दूज पर मायके जाने को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया। जिससे नाराज पत्नी ने जहरीला पदार्थ खा लिया और उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गांव मिर्जापुर निवासी वेदपाल की पत्नी नन्ही देवी भैया दूज पर मायके जाने की जिद कर रही थीं, लेकिन पति ने मना किया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच बुधवार को काफी विवाद हो गया। बुधवार दोपहर पति वेदपाल घर से कहीं बाहर गया था।

उसी बीच नाराज पत्नी नन्ही देवी (35) ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। मौके पर पहुंचे पति समेत परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान देर शाम उसकी मौत हो गई।

वेदपाल का नौ साल का बेटा आयुष और तीन साल की बेटी काजल है। वेदपाल मजदूरी करता है। थाना प्रभारी राजेश बाबू मिश्रा ने बताया कि अभी तक परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर पर कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार