बरेली: जसबीर की दिल्लगी से रोशन होगा बरेली
बरेली, अमृत विचार। सीधी और सपाट बातों के साथ आवाज की दुनिया में रंग बिखेरने वाले पंजाबी पॉप सिंगर जसबीर जस्सी 18 नवंबर को बरेली में होंगे। अमृत विचार के स्थापना दिवस पर वो दिल्लगी... रोशन करेंगे। रंगारंग स्टार नाइट का आयोजन बरेली कॉलेज के हॉकी ग्राउंड में होगा। कार्यक्रम में जस्सी के अलावा उत्तर प्रदेश, दिल्ली और उत्तराखंड के गणमान्य भी शामिल रहेंगे।
अमृत विचार ने कलम की धार के सहारे उप्र, उत्तराखंड में एक नई नजीर गढ़ी है। समाचार पत्र ने चार साल के भीतर बरेली के अलावा लखनऊ, कानपुर,अयोध्या, मुरादाबाद, हल्द्वानी में अपनी मजबूत जमीन तैयार की। सामाजिक सौहार्द के साथ संस्कृति को भी बढ़ावा देने में हर संभव प्रयास किये। इसी दिशा को आगे बढ़ाते हुए समाचार पत्र हर वर्ष स्थापना दिवस का आयोजन करता रहा है।
इस बार 18 नवम्बर को बरेली की माटी में कुछ खास होगा, वो सब सुरों का रंग बिखेरने वाले आवाज के जादूगर ''जसबीर जस्सी'' करेंगे, कार्यक्रम में पॉप सिंगर सुरों की जादूगरी दिखाते हुए नई पीढ़ी को सुझाव के साथ संदेश भी देंगे। अमृत विचार द्वारा आयोजित कार्यक्रम बरेली कॉलेज के हॉकी ग्राउण्ड में होगा। सायं 7.30 से शुरू होने वाला रंगारंग कार्यक्रम देर रात तक चलेगा। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण अमृत विचार फेसबुक पेज पर देखा जा सकता है।
एक्स और यू-ट्यूब पर महत्वपूर्ण पल साझा किये जाते रहेंगे। अमृत विचार के ''चार साल बेमिसाल'' कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड के गणमान्य भी शामिल रहेंगे।
बिग एफएम पल - पल रहेगा साथ
गुदगुदाती शाम को यादगार बनाने में बिग एफएम भी कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहा है। चैनल पर जस्सी के गाने का लुत्फ दर्शक उठा सकेंगे। कार्यक्रम में एडटेक और इवेंटोलॉजिस्ट भी प्रचार और प्रसार का सेतु बने हैं।
इनकी रहेगी मुख्य भूमिका
बरेली इण्टरनेशनल यूनिवर्सिटी की भूमिका कार्यक्रम को कुछ खास बनाने में रहेगी। प्रमुख प्रायोजक के रूप में बरेली स्मार्ट सिटी, रेडिशन होटल और फन सिटी रहेगा। इनके साथ सहयोगी की भूमिका जमुना प्रसाद मेमोरियल पीजी कॉलेज, प्रकाश, अनुश्री कॉरपोरेशन, डॉ. एम खान हॉस्पिटल की होगी।
चक्र, सीबी, टीपीएच, मारिया फ्रोजन, रामकुमार अग्रवाल, एम्बिएंस कूलिंग कॉरपोरेशन, अजंता स्वीट्स, आईआईए, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल, टेक्नोवा, इण्डियन ऑयल, एस्क्वायर ग्रुप, रामा-श्यामा, पंजाबी महासभा बरेली, केजीएन कॉलोनी, मैक्स लाइव हॉस्पिटल और फ्यूचर मैनेजमेंट कॉलेज और जिला पंचायत की भूमिका भी प्रायोजक के रूप में सहभागी रहेंगे।
