बहराइच: चार थाना प्रभारियों के कार्य क्षेत्र में हुआ बदलाव, दद्दन सिंह को मिली मोतीपुर थाने की जिम्मेदारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। पुलिस अधीक्षक ने जनपद के चार थाना प्रभारियों के कार्य क्षेत्र में बदलाव कर दिया है। मोतीपुर के स्थानांतरित थानाध्यक्ष को भी इस बार एसपी ने हटा दिया है। डीजीपी ने बीते सप्ताह स्थानांतरित थानाध्यक्षों को कार्यमुक्त करने के निर्देश दिए थे। ऐसे में मोतीपुर थाना में तैनात निरीक्षक श्रीधर पाठक को कार्यमुक्त करने की संभावना प्रबल हो गई थी।

cats09

श्रीधर पाठक का स्थानांतरण एक माह पूर्व ही गोरखपुर में कर दिया गया था। इसके बाद भी वह कुर्सी नहीं छोड़ रहे थे। डीजीपी के आदेश के बाद बुधवार देर रात को पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा ने मोतीपुर के प्रभारी निरीक्षक को थाने से हटा दिया है। उनके स्थान पर जरवल रोड में तैनात निरीक्षक दद्दन सिंह को प्रभारी निरीक्षक बनाया है। 

वहीं कोतवाली नगर में तैनात प्रभारी निरीक्षक ब्रह्मा गौड़ को कोतवाली देहात और कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पांडेय को नगर का कोतवाल बनाया गया है। गैर जनपद से स्थानांतरित होकर आए विनोद कुमार राव को जरवल रोड थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।

यह भी पढ़ें:-सुब्रत रॉय सहारा का आज बैकुंठ धाम में होगा अंतिम संस्कार, दोपहर 12 बजे निकाली जाएगी अंतिम यात्रा

संबंधित समाचार