बैंकॉक से निकलेगा विश्व हिंदू एकता का संदेश, संघ प्रमुख भागवत व भाजपा का हिन्दू चेहरा यूपी सीएम योगी भी जाएंगे
बैंकॉक से निकलेगा विश्व हिंदू एकता का संदेश।
बैंकॉक से निकलेगा विश्व हिंदू एकता का संदेश। संघ प्रमुख भागवत व भाजपा का हिन्दू चेहरा यूपी सीएम योगी भी जाएंगे। 24 से 26 नवम्बर तक वर्ल्ड हिन्दू कांग्रेस थाईलैंड में है। कानपुर प्रांत से लगभग 60 प्रतिनिधि बैंकाक जाएंगे।
कानपुर, [महेश शर्मा]। सनातन धर्म की मान्यता और 22 जनवरी 2024 को रामलला की अयोध्या स्थित राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही हिंदू एकता की वैश्विक अलख जगाने तीन दिवसीय वर्ल्ड हिंदू कांग्रेस का अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन 24 नवंबर से बैंकाक में होगा। दुनिया के 66 देशों से करीब ढाई हजार प्रतनिधियों के पहुंचने की संभावना है।
कानपुर प्रांत से विश्व हिंदू परिषद कानपुर प्रांत से करीब 60 लोग वर्ल्ड हिंदू कांग्रेस में भाग लेने की संभावना है। इस अंतर्राष्ट्रीय यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को खास तौर पर न्योता भेजा गया है। सूत्रों की मानें तो हिंदुत्व का विश्वव्यापी माहौल बनाने के लिए योगी बैंकाक जा भी सकते हैं। वर्ल्ड हिंदू कांग्रेस में विहिप के प्रतिनिधियों की अलग ही झलक दिखेगी।

मोहन भागवत
आयोजन की पहल वर्ल्ड हिंदू फाउंडेशन के ट्रस्टी स्वामी विज्ञाननंद जी ने की है। यह तीसरी वर्ल्ड हिंदू कांग्रेस होगी। पहली दिल्ली में 2014 में तथा दूसरी 2018 में शिकागो (अमेरिका) में हुई थी। दुनिया के विभिन्न क्षेत्रों में हिंदुओं के साथ भेदभाव और हिंदू एकता की राह में आने वाले रोड़े दूर करने के साथ ही अयोध्या में राम मंदिर चर्चा के केंद्र में होंगे।

योगी आदित्यनाथ
बैंकाक से निकलने वाला हिंदू एकता का संदेश लोकसभा चुनाव 2024 में भारतीय जनता पार्टी के लिए प्रभावी खुराक का काम करेगी। दुनिया में 1.2 अरब के लगभग हिंदू आबादी बतायी जाती है। यह दुनिय की 16 फीसदी आबादी है। विहिप के लोग कहते हैं कि आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के भी पहुंचने की संभावना लेकिन नेताओं में यूपी के सीएम को विशेषतौर पर आमंत्रित किया गया है। पहली वर्ल्ड हिंदू कांग्रेस में 18 सौ, दूसरी में 2400 और तीसरी यानी 24 से 26 नवंबर तक होने वाली हिंदू कांग्रेस में 2500 प्रतिनिधियों् को आमंत्रित किया गया है।
विहिप कानपुर प्रांत के अध्यक्ष राजीव महाना कहते हैं कि हिंदू धर्म सबका सम्मान करने की शिक्षा देता है जो मानव समाज को एकता के सूत्र में बांधता है। हिंदुओं ने शांति और वसुधैव कुटुम्बकम का संदेश विश्व को सदैव ही दिया है। महाना कहते हैं कि हिंदू समाज मानव प्रयासक के समस्त पहलुओं पर ध्यान देता है और चिंतन भी करता है। चाहे वह व्यवसाय, अर्थव्यवस्था, शिक्षा, शासन, मीडिया, टेक्नोलॉजी और संस्कृति हो। धर्म आधारित समाज का नेतृत्व हिंदू करता है।
ये भी पढ़ें- कानपुर: सिर पर भारी वस्तु मारकर की गई थी महिला की हत्या, सिर की आधा दर्जन हड्डियां टूटी मिलीं, जानें क्या है मामला
