Auraiya News: बाइक सवार ने सिक्योरिटी दरोगा को मारी टक्कर… मौत, सड़क पार करते समय हुआ हादसा
औरैया में सड़क हादसे में सिक्योरिटी दरोगा की मौत।
औरैया में बाइक सवार ने सिक्योरिटी दरोगा को टक्कर मार दी। हादसे में दरोगा की मौत हो गई। सड़क पार करने के दौरान हादसा हुआ।
औरैया, अमृत विचार। औरैया कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत चिरुहली गांव के पास प्राइवेट कंपनी के सिक्योरिटी दरोगा की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस नें उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से सैंफई ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
प्रमोद यादव पुत्र गया प्रसाद (65) निवासी खरका की मड़ैया प्राइवेट सिक्योरटी एजेंसी में दरोगा थे।बुधवार की देर शाम ड्यूटी करके लौट रहे थे। चिरुहली गांव के पास सड़क पार करते समय बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। जिसमें वह घायल हो गए। जबकि बाइक पर तीन लोग सवार थे। जिनमें दो बाइक सवार छिटक कर दूर जा गिरे। जिन्हें भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलावस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उन्हें सैंफई रेफर किया गया। सैफई ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। जबकि दो घायल बाइक सवारों में एक की हालत गंभीर बनी हुई है। जबकि एक मौके से भाग निकला था। कोतवाली पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया है।
