लखनऊ: पंचतत्व में विलीन हुए उद्योगपति सुब्रत राय सहारा, बड़े पोते हिमांक ने दी मुखाग्नि, गमगीन रहा माहौल

Amrit Vichar Network
Published By Sachin Sharma
On

लखनऊ। मशहूर बिजनेसमैन और सहारा इंडिया के प्रमुख सुब्रत रॉय गुरुवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। राजधानी लखनऊ के गोमती नगर स्थित सहारा शहर से 3 बजे उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई। इस दौरान हजारों की संख्या में सहारा परिवार से जुड़े लोग उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए।

उनकी अंतिम यात्रा सहारा शहर से निकलकर अंबेडकर चौराहा, गांधी सेतु, 1090 चौराहे होते हुए बैकुंठ धाम पहुंची। जहां उनके 16 साल के पोते हिमांक ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस दौरान सपा मुखिया अखिलेश यादव, बॉलीवुड निर्देशक बोनी कपूर, अभिनेता राज बब्बर, सोनू निगम, कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी समेत कई दिग्गज लोग मौजूद रहे। 

Untitled-19 copy

बता दें कि मंगलवार को सहारा इंडिया के चेयरमैन सुब्रत रॉय सहारा का मुंबई में इलाज के दौरान निधन हो गया। सुब्रत रॉय काफी समय से बीमार चल रहे थे। निधन के बाद उनके पार्थिव शरीर को लखनऊ लाया गया और अंतिम दर्शन के लिए गोमती नगर स्थित सहारा शहर में रखा गया।

इस दौरान देश और प्रदेश से कई दिग्गज लोग अंतिम दर्शन के लिए बुधवार को लखनऊ पहुंचे। जिसमें बॉलीवुड की कई दिग्गज हस्तियां समेत तमाम बड़े नेता भी शामिल हुए। वहीं गुरुवार को सहारा शहर से बैकुंठ धाम तक उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई। जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। बैकुंठ धाम पहुंचने के बाद उनके पोते हिमांक ने मुखाग्नि दी। इस दौरान जब तक सूरज चांद रहेगा सहारा श्री का नाम रहेगा और सहारा श्री अमर रहे के खूब नारे लगे। साथ ही लोगों ने भावुक होकर उन्हें अंतिम विदाई दी। 

आपको बता दें कि सुब्रत रॉय के दोनों बेटे सुशांतो और सीमांतो अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हुए। दरअसल, उनके दोनों बेटे विदेश में हैं। बताया जा रहा था कि उनके लिए ही अंतिम संस्कार एक दिन देरी से किया गया। लेकिन फिर भी वह नहीं आए। इसको लेकर न तो रॉय परिवार से कोई कुछ कह रहा है, न ही सहारा परिवार का कोई बयान सामने आया है। वहीं सुब्रत रॉय को मुखाग्नि देने वाला हिमांक, सुब्रत रॉय के छोटे बेटे सीमांतो का बेटा है, जो कि लंदन में पढ़ाई करता है।

यह भी पढ़ें: बहराइच: 75 बीज की दुकानों पर छापेमारी, तीन का लाइसेंस हुआ निलंबित, हड़कंप

संबंधित समाचार