आईआरसीटीसी लेकर आयी है गोवा की हवाई यात्रा, इतने पैकेंज में उठायें लुत्फ
चार दिन की होगी यात्रा,इन स्थानों का करायेगी भ्रमण
लखनऊ। इंडियन रेलवे केटरिंग एण्ड टूरिज्म (आईआरसीटीसी) लखनऊ की ओर से आगामी माह में गोवा के लिये हवाई यात्रा पैकेज लेकर आयी है। यह यात्रा अगले माह 15 से 18 दिसम्बर तक 4 दिन के लिए लांच किया गया है। प्रति व्यक्ति 44 हजार रुपये खर्च आयेगा ।
इन स्थलों का कर सकेंगे भ्रमण
आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबन्धक अजीत कुमार सिन्हा के मुताबिक इस यात्रा के दौरान गोवा में मंगूशी मंदिर, अगुआडा किला, अंजुना बीच, बेंज सेलिब्रिटी मोम संग्रहालय, बेसिलिका ऑफ बोन जीसस चर्च, मीरामार बीच, सायंकाल मांडवी नदी पर क्रूज, बागा बीच, कैण्डोलिम बीच, स्नो पार्क का भ्रमण कराया जायेगा। इस टूर पैकेज में यात्रियों को लखनऊ से गोवा जाने आने की सीधी फ्लाइट से की गई है ठहरने के लिए तीन सितारा होटल में व्यवस्था की गई है। गोवा में स्थानीय भ्रमण एसी वाहन से कराया जायेगा। तीन व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य 37300 रुपये प्रति व्यक्ति, दो व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर 37700 रुपये प्रति व्यक्ति, एक व्यक्ति के ठहरने पर 44000 रुपये प्रति व्यक्ति, माता-पिता के साथ ठहरने पर 33900 रुपये (बेड सहित) 33550 रुपये (बिना बेड के) प्रति व्यक्ति है। इसके अतिरिक्त लखनऊ से भुवनेश्वर, पुरी कोणार्क विश्व प्रसिद्ध कोणार्क डांस फेस्टिवल 1 से 5 दिसम्बर तक, 5 दिन) हवाई यात्रा पैकेज का संचालन किया जा रहा है जिसमें कुछ ही सीटें बची हैं।
