बरेली: चौबारी मेले की तैयारियां तेज, कल तय होगी कमेटी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। 23 नवंबर से शुरू होने वाले चौबारी मेले की तैयारियां तेज हो गई हैं। शनिवार काे मेला कमेटी का नाम फाइनल हो जाएगा। गुरुवार को एसडीएम सदर ने पुलिस और स्थानीय लोगों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। वहीं, कार्यक्रम स्थल पर बच्चों के झूले और अन्य सामान पहुंचने शुरू हो गए हैं।

सड़कों की मरम्मत का कार्य भी शुरू हो गया है। रामगंगा नदी के चौबारी घाट पर कार्तिक मेले का उद्घाटन 23 नवंबर को होगा। कार्तिक पूर्णिमा 27 नवंबर को है। इसी दिन मुख्य स्नान होगा।

गुरुवार को एसडीएम सदर रत्निका श्रीवास्तव ने सदर तहसील स्थित अपने कार्यालय में चौबारी गांव की मेला कमेटी के सदस्यों को बुलाया। इस दौरान उन्होंने पुलिस के साथ बैठक कर तैयारियों को लेकर समीक्षा की। एसडीएम ने कहा कि शनिवार को मेला कमेटी का नाम फाइनल हो जाएगा।

ये भी पढ़ें : बरेली: दो साल से मनरेगा कार्मिकों के भविष्य निधि खाते में नहीं पहुंच रहा अंशदान

संबंधित समाचार