जुबली कॉलेज में आयोजित होगी पीएम इंस्पायर अवार्ड मानक योजना में चयनित बाल वैज्ञानिकों की जिला स्तरीय प्रदर्शनी
लखनऊ। प्रधानमंत्री इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के तहत सैनिक बाल वैज्ञानिकों की प्रदर्शनी के आयोजन के लिए स्थान निश्चित कर दिया गया है। प्रदर्शनी 22 नवंबर को राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज लखनऊ में आयोजित होगी। लखनऊ मंडल जेडी माध्यमिक प्रदीप कुमार सिंह के निर्देश पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
इस प्रदर्शनी में 11 जिलों के बच्चे शामिल होंगे। सभी बच्चे लखनऊ समय से पहुंचे इसका ध्यान रखने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षकों को निर्देश जारी किया गया है। लखनऊ जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार पांडे ने बताया कि जिला स्तरीय प्रदर्शनी में 11 जनपदों के बच्चे अपने-अपने वैज्ञानिक मॉडलों को प्रस्तुत करेंगे।
वहीं मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया प्रदर्शनी के आयोजन को लेकर लगभग तैयारी पूरी है। इस प्रदर्शनी में 11 जिलों के बच्चे शामिल होंगे, इस दौरान 229 चयनित मॉडल प्रस्तुत किए जाएंगे। उन्होंने कहा इन मॉडलों में जिनका चयन होगा उन्हें बच्चों का मॉडल राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में शामिल किया जाएगा।
सबसे अधिक मॉडल लखनऊ से
इस प्रदर्शनी में सबसे अधिक मॉडल लखनऊ से बच्चे प्रस्तुत करेंगे। इसमें लखनऊ से 104 बच्चे, बाराबंकी जनपद से 40, हरदोई जनपद से 32, सीतापुर से 18, उन्नाव से 10, लखीमपुर खीरी से 7, अमेठी से 5, रायबरेली से 4, फैजाबाद से 4, अम्बेडकरनगर से 4, सुल्तानपुर से 1 बच्चा शामिल होगा।
यह भी पढ़ें: मुलायम सिंह यादव की स्मृति में आयोजित हुआ काव्य पाठ, देश के नामचीन कवियों और शायरों ने की कार्यक्रम में शिरकत
