अयोध्या : स्कूल जा रही छात्रा को वाहन ने मारी टक्कर, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोसाईगंज/ अयोध्या, अमृत विचार। गोसाईगंज कस्बे के बरदही बाजार के पास शुक्रवार सुबह अनियंत्रित वाहन ने स्कूल जा रही छात्रा को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गईं। कोतवाली पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है। 
   
प्रभारी/एसआई उपेन्द्रप्रताप सिंह के मुताबिक शुक्रवार की सुबह बजे रसूलपुर बरगोधिया गांव निवासिनी सायमा बानों (15) पुत्री मुनीरशाह साइकिल से काजीपुर गाडर स्थित एआर एकेडमिक स्कूल में पढ़ने के घर निकली थी। वह जैसे ही बरदही बाजार स्थित ठकुराइन पोखरे के पास पहुंची तभी एक अनियंत्रित गाड़ी ने टक्कर मार दी। जिससे उछल कर वह दूर जा गिरी और गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोग दौड़े लेकिन चालक मौके से वाहन समेत फरार हो गया। 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल छात्रा को मया सीएचसी भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया।मंडलीय चिकित्सालय में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर वाहन संख्या यूपी 42 एके 7400 के चालक के खिलाफ केस दर्ज कर वाहन और चालक की तलाश कराई जा रही है।

ये भी पढ़ें -ज्ञानवापी सर्वेक्षण : एएसआई ने रिपोर्ट सौंपने के लिए मांगा 15 दिन का अतिरिक्त समय

संबंधित समाचार