रायबरेली: ताला बंद घर को चोरों ने बनाया शिकार, छह लाख के माल से हाथ किया साफ, हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सतांव, रायबरेली। गुरुबक्शगंज थानाक्षेत्र के पूरनपुर मजरे गोझरी गाँव में अज्ञात चोरों ने गांव में ताला बंद एक घर को निशाना बनाकर 5 हजार नकदी समेत करीब 6 लाख कीमत के जेवरात पार कर दिये। सुबह जानकारी होने घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस घटना की तफ्तीश में जुट गई।

जानकारी के अनुसार शिवबहादुर पुत्र गयादीन निवासी पूरनपुर मजरे गोझरी की पत्नी और बहू का विगत कुछ माह पूर्व देहान्त हो चुका है। शिवबहादुर ने गांव के बगल में खेतों में झोपड़ी रखकर जानवर पाल रखे है। रात में वह वहीं सोता है और उसका बेटा ट्यूबवेल पर जाकर सोता है।

गुरुवार की रात चोर घर में घुस गए। घर के बंद ताले तोड़कर कमरे में बक्से में रखी नकदी और करीब 6 लाख रुपये कीमत के जेवरात पार कर दिये। उस समय घर में कोई नहीं था। इस घटना की जानकारी नहीं हो पाई। सुबह जब ग्रामीणों ने घर का टूटा हुआ ताला देखा तब मामले की जानकारी हुई। उसके बाद  घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके की जाँचकर चोरों की तलाश में जुट गई है।

यह भी पढ़ें: बहराइच: एक्सईएन, एसडीओ और अवर अभियंता पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज, जांच शुरू, जानिये मामला

संबंधित समाचार