कौशांबी में प्रापर्टी डीलर की जलने से मौत, जांच में जुटी पुलिस  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कौशांबी, अमृत विचार। जिले के मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को एक प्रॉपर्टी डीलर की संदिग्ध परिस्थितियों में जल कर मृत्यु हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि शिव प्रसाद मिश्र (58) जिला मुख्यालय मंझनपुर में जमीन की खरीद फरोख्त का काम करते थे। दोपहर बाद वह रोज की तरह अपने कार्यालय से बंबुरा स्थित अपने आवास में आराम करने के लिए गए थे। इसी दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में आग से जलकर उनकी मृत्यु हो गई। 

घर से निकलते हुए धुएं को देखकर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने घर का दरवाजा तुड़वाकर अंदर प्रवेश किया लेकिन तब तक शिव प्रसाद मिश्र की मृत्यु हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में मृतक के पुत्र अंकित मिश्रा ने मंझनपुर कोतवाली में सूचना दर्ज कराई है। पुलिस संपूर्ण प्रकरण की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें -रायबरेली : पिकअप ने कार को मारी टक्कर, दो घायल

संबंधित समाचार