बरेली: पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप, एसएसपी से शिकायत 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बारादरी थाना क्षेत्र में रहने वाले दबंगों के खिलाफ शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होने पर आज पीड़ित परिवार एसएसपी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गया। इस दौरान पीड़ित परिवार ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कई बार स्थानीय पुलिस से शिकायत की जा चुकी है।

लेकिन पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। बारादरी थाना क्षेत्र में संजय नगर स्थित दुर्गा मंदिर के पास रहने वाले देव यादव की रिश्तेदार ने बताया कि दीपावली के दिन देव यादव बाजार से सामान लेने जा रहा था।

इस दौरान रास्ते में श्रेया बारात घर के पास एक दबंग ने पटाखा जलाकर देव के ऊपर फेंक दिया। जिसका विरोध करने पर वहां मौजूद पांच दबंगों ने उस पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। जिसकी जानकारी मिलते ही परिजन देव को बचाने के लिए दौड़ पड़े। जिन्हें देख दबंग आरोपी आकाश ठाकुर, दीपक राना ने हवाई फायर कर दिए।

जिसके बाद उसने अपने साथी के हाथ पर गोली मार दी और उन्हें उलटा फंसाने की कोशिश करने लगे। परिजनों ने दीपक राना, आकाश ठाकुर, रोहित और विक्की राजपूत समेत कई लोगों पर बारादरी थाने में केस दर्ज कराया। लेकिन पुलिस ने दबंगो के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की, जिसकी वजह से दबंग उन्हें रोज परेशान कर रहे हैं।

इस बीच गुरुवार रात दबंगों ने फिर पीड़ित परिवार पर पथराव और फायरिंग कर दी। लेकिन सूचना के बाद भी पुलिस समय से मौके पर नहीं पहुंची। इस बीच पुलिस की लापरवाही और दबंगों से तंग आकर आज पीड़ित परिवार ने एसएसपी कार्यालय के सामने बीच सड़क पर लेटकर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया।

इस दौरान घटना की जानकारी पुलिस के आला अधिकारियों को मिलते ही पुलिसकर्मियों ने कार्रवाई का आश्वासन देकर पीड़ित परिजनों को समझाया। वहीं पीड़ित परिजनों का कहना है उनका बेटा एक निजी अस्पताल में अपनी जिंदगी की लड़ाई लड़ रहा है।

ये भी पढे़ं- बरेली: पांच साल के बच्चे भी मिर्गी रोग की चपेट में आ रहे

संबंधित समाचार