कौशांबी : तीन मंजिले मकान में लगी भीषण आग, एक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कौशांबी, अमृत विचार। कोतवाली मंझनपुर के बबुरा गांव में शुक्रवार शाम आचनक एक तीन मंजिल मकान में आग लग गई। आग लगने के बाद अफरा तफरी मच गई। आग की लपटों मे जलकर कमरे में सो रहे एक व्यक्ति की जिंदा जलकर मौत हो गई है। घर के अन्दर खड़ी सीएनजी कार, बुलेट व स्कूटी बाइक समेत लाखों का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड कर्मियों आग काफी मशक्क्त के बाद आग पर काबू पा लिया । सूचना मिलने पर मंझनपुर सीओ व तहसीलदार व भारी फोर्स मौके पर पहुंच गये। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पिता की मौत से परिजनों में कोहराम मचा रहा। 

जानकारी के मुताबिक कौशांबी मंझनपुर बबुरा गांव के रहने वाले अंकित मिश्रा पेशे के अधिवक्ता है। शुक्रवार की शाम अचानक उनके ग्राउंड फ्लोर में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि अंदर कमरे तक पहुंच गयी। कमरे में सो रहे अंकित के पिता की आग में जलकर मौत हो गयी। वहीं घर में खड़ी कार, बुलेट, स्कूटी, बाईक व गृहस्थी का सामान जलकर कर राख हो गया।  चारो तरफ अफरा तफरी मच गयी। घर के अंदर से लोग बाहर निकलकर भागने लगे। उधर फायर ब्रिगेड को सूचना दी गयी। मौके पर फायर ब्रिगेड टीम, मंझनपुर सीओ व तहसीलदार और स्थानीय पुलिस पहुंच गयी। घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही टीम ने आग को किसी तरह से बुझा दिया, लेकिन घर का सारा समान जल गया। इस बड़ी घटना के बाद पूरे परिवार का रो रो कर बुरा हाल है। पुलिस के मुताबिक आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

ये भी पढ़ें -मलकेगांव में सामने आया मित्र पुलिस का अलग चेहरा, प्रदर्शन कर रहे लोगों से कोतवाल ने कही ये बात

संबंधित समाचार