प्रयागराज : हाईकोर्ट ने डेंगू मामले में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों पर जताई कड़ी नाराजगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रयागराज सहित यूपी के अन्य जिलों में डेंगू, मलेरिया के बढ़ते प्रकोप के मामले में शुक्रवार को हुई सुनवाई के दौरान राज्य सरकार के अधिकारियों पर गहरी नाराजगी जताई। कोर्ट ने मुख्य रूप से कहा कि बीमारी पर नियंत्रण के लिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। कोर्ट ने प्रदेश सरकार को कहा कि वह इस मामले में ठोस कार्रवाई करें और मच्छर जनित बीमारियों से लोगों को बचाएं। इस मामले की सुनवाई मुख्य न्यायमूर्ति प्रीतिंकर दिवाकर और न्यायमूर्ति अजय भनोट की खंडपीठ के समक्ष हो रही है। 

इसके पहले सुनवाई के दौरान न्याय मित्र व इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के महासचिव नितिन शर्मा ने कोर्ट को जानकारी दी थी कि अधिकारियों द्वारा मच्छरों पर काबू पाने के लिए कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। पर्याप्त मात्रा में फॉगिंग नहीं कराई जा रही है। जहां फागिंग हो भी रही है, उसमें डीजल का प्रयोग किया जा रहा है। जिसका असर मच्छरों पर नहीं पड़ रहा है। मालूम हो कि मौजूदा मामले का कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेते हुए यूपी सरकार को छह नवंबर को रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा था।

ये भी पढ़ें -सड़क खराब हुई तो निर्माता एजेंसी ही करे पुनर्निर्माण : सीएम योगी

संबंधित समाचार