जीआरपी डिप्टी एसपी ने किया स्टेशनों का निरीक्षण,दिये ये निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ट्रेनों में विस्फोटक,ज्वलनशील पदार्थ की संघन चेकिंग

यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था पर रखी जा रही पैनी नजर

लखनऊ ।  छठपूजा पर यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था,प्लेटफार्म, ट्रेन व पार्किंग में चेकिंग कर पुलिस बल को लगातार सतर्क दृष्टि रखते हुए ट्रेनों व रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध वस्तु,व्यक्ति व विस्फोटक,ज्वलनशील पदार्थ की संघन चेकिंग करने के आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
छठपूजा पर्व पर अत्यधिक सतर्कता बरतने व लगातार रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में संदिग्ध वस्तु,व्यक्ति व विस्फोटक,ज्वलनशील पदार्थ की संघन चेकिंग अभियान चलाने को लेकर सख्त निर्देश दिए। ट्रेनों में स्कॉर्ट व सुरक्षा को लेकर अधिकारियों ,कर्मचारियों के साथ मीटिंग भी की गई व सभी की समस्याओं को सुना गया व समस्याओं का निस्तारण भी किया गया, प्लेटफॉर्म, वेटिंग हाल,ओवरब्रीज पर चेकिंग,भ्रमण कर पुलिस कर्मियों को सतर्क होकर ड्यूटी करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिये ।

संबंधित समाचार