ऐसा भी जुनून : जब अयोध्या में हुआ विश्व कप फाइनल, जीता भारत, जानिए कैसे हुआ ऐसा.. 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। इसे आप क्रिकेट के लिए जुनून और जोश भी कह सकते हैं। रविवार को अहमदाबाद में विश्व कप फाइनल पिच पर होगा लेकिन शुक्रवार को अयोध्या में क्लास रूम में हो गया और वह भी क्लास रूम में ब्लैक बोर्ड पर। इस अनोखे प्रतीकात्मक फाइनल मैच में भारत और आस्ट्रेलिया में हुई भिड़ंत में भारत ने जीत दर्ज की। दर्शकों के रूप में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे और पूरे प्रतीकात्मक फाइनल में गजब का रोमांच भी छाया रहा। 
  
बहुप्रतीक्षित विश्व कप फाइनल मैच के पहले ही यहां रुदौली के पूर्व माध्यमिक विद्यालय शुक्लापुर के शिक्षक मो. असगर अली ने बच्चों की भारत व आस्ट्रेलिया की दो टीमें बनाकर क्लास रूम एक्टिविटी फाइनल मैच कराया। बच्चों ने क्रिकेट के नियमों के तहत ही बॉल, स्टम्प व पिच के ब्लैक बोर्ड पर हुई स्कोरिंग व क्लास रूम मैच में बड़े उत्साह से शिरकत किया। इसमें भारत के 93 रनों के जबाब में आस्ट्रेलिया टीम 74 रनों पर सिमट गई। 

मो. असगर ने बताया कि क्लास रूम एक्टिविटी में दो टीमें रहीं और टॉस के बाद भारत ने पहले बल्लेबाजी की। मैच में चौके-छक्के पड़े और दर्शक बच्चों ने पूरा आनन्द उठाया। बच्चों के क्षमता के विकास के उद्देश्य से होने वाली एक्टिविटी के तहत फाइनल मैच कराया गया। बच्चों को क्रिकेट खेल के नियमों की भी जानकारी भी दी गई।

ये भी पढ़ें -प्रयागराज : बाल गृहों की खराब स्थिति को सुधारने के हाईकोर्ट ने दिए निर्देश

संबंधित समाचार