आधी रात में लापता हुईं दो सगी बहनें, एक प्रेमी तो दूसरी जीजा के साथ फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पाली/ हरदोई, अमृत विचार। एक गांव की दो सगी बहनें आधी रात को कहीं लापता हो गईं। बाद में पता चला कि एक बहन अपने प्रेमी तो दूसरी अपने जीजा के साथ कहीं चली गई है। पुलिस ने दी गई तहरीर के मुताबिक प्रेमी और जीजा दोनों के खिलाफ धारा 363/366 के तहत केस दर्ज किया गया है।

पाली थाने के एक गांव की दो सगी बहनें गुरुवार की आधी रात में अपने घर से कहीं गायब हो गई। इस मामले में जो तहरीर दी गई है उसमें गांव निवासी चंदन पुत्र राजेन्द्र और शाहजहांपुर ज़िले के पृथ्वीपुर थाना परौर निवासी राजू पुत्र नंदलाल पर दोनों बहनों को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की गहराई से छानबीन कर रही है।

ये भी पढ़ें -बहराइच : आयुक्त ने घूस मांगने वाले लेखपाल को निलंबित करने के दिए निर्देश

संबंधित समाचार