बरेली: कोहरा बढ़ने के साथ कल से गिरेगा तापमान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जिले में जल्द ही कोहरा पड़ेगा और ठंड बढ़ जाएगी। मौसम विभाग ने 20 नवंबर के बाद तापमान में गिरावट की संभावना दर्ज की है। सुबह और रात में ठंड अधिक पड़ेगी। मौसम विज्ञानियों के अनुसार दिन का तापमान सामान्य से कम हुआ है।

21 नवंबर को न्यूनतम तापमान 13 डिग्री, 22 को 11 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। शनिवार को जिले में अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान दो डिग्री की गिरावट के साथ 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पंतनगर यूनिवर्सिटी के मौसम विज्ञानी डाॅ. आरके सिंह ने बताया कि आगामी चार-पांच दिनों के दौरान हल्के बादल छाए रहेंगे। मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वहीं 20 नवंबर के बाद कोहरे व ठंड में इजाफा होना शुरू हो जाएगा। इस दौरान हल्की धुंध रह सकती है।

ये भी पढे़ं- बरेली: विषय नहीं बदलने से परीक्षा फार्म भरने में आ रहीं दिक्कतें

संबंधित समाचार