World Cup 2023: लखनऊ में फाइनल को लेकर जबरदस्त उत्साह, भाषा विश्वविद्यालय में होगा लाइव प्रसारण, बच्चे मना रहें जश्न

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 का सबसे बड़ा मुकाबला यानी फाइनल आज मेजबान भारत और पांच बार की विश्व विजेता ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा। वर्ल्ड कप के इस फाइनल मैच तो लेकर ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय लखनऊ में सजीव प्रसारण अटल हॉल में किया जायेगा।

यह मैच दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट मैदान अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दोपहर 2:00 बजे से खेला जाएगा। टॉस 1:30 बजे होगा। मैच को लेकर लखनऊ में भी जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। अधिकांश शिक्षण संस्थानों में बच्चे पहुंच चुके हैं क्योंकि यहां लाइव प्रसारण देखने की व्यवस्था की गई है। खुशी से झूम रहे बच्चे कभी तिरंगा फहरा रहे हैं तो कभी देशभक्ति के गीत गा रहे हैं, दौरान भारत के जीत की कामना भी की जा रही है।

राजाजीपुरम स्थित सेंट जोसेफ में वर्ल्ड कप के फाइनल मैच का लाइव प्रसारण बड़ी स्क्रीन पर किया जाएगा। वर्ल्ड कप फाइनल मैच को लेकर यहाँ बच्चों में जबरदस्त उत्साह एवं जोश देखने को मिल रहा है। वहीं दूसरी ओर ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय, डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय और लखनऊ विश्वविद्यालय, सिटी मोंटेसरी स्कूल में भी मैच का लाइव प्रसारण दिखाने की व्यवस्था की गई है। शिक्षण संस्थानों में बच्चे पहुंचे हुए हैं, इसके अलावा उनके अभिभावक भी मौजूद है।

यह भी पढ़ें:-World Cup 2023: विश्वकप के महामुकाबले को तैयार लखनऊ, कहीं हुआ पूजन तो कहीं हवन

संबंधित समाचार