सीतापुर: विपरीत दिशा से आ रहे डंपर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हादसे के बाद डंपर चालक वाहन सहित मौके से फरार, पुलिस जांच में जुटी

सीतापुर, अमृत विचार। सदरपुर थाना इलाके में डंपर ने बाइक सवार को रौंद दिया। इस हादसे में बाइक की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार,क्षेत्र के ग्राम पंचायत खुरवल निवासी रंजीत (22) पुत्र बहोरी लाल बाइक एचएफ डीलक्स से थानगांव के ग्राम जरावन अपनी ससुराल से घर वापस आ रहा था। इसी दौरान महमूदाबाद-रेउसा मार्ग पर धूरिहा सदरपुर कर पास विपरीत दिशा से आ रहे एक अज्ञात डंपर से बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गये। हादसे के बाद खून से लथपथ बाइक सवार को देखकर राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस और एम्बुलेंस को दी।

घटना की सूचना पाकर मौके पर जब तक एम्बुलेंस पहुंचती तब तक युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने परिजनो को सूचना देकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राहगीरों ने बताया कि हादसे के बाद डंपर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें:-सीएम योगी ने लखनऊ में खालसा चौक का किया उद्घाटन, कहा- सभी को हृदय से बधाई!

संबंधित समाचार