अयोध्या: रामपथ से नहीं छंटे दुश्वारियों के बादल, फिर रास्ता हुआ ब्लाक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। सहादतगंज से अयोध्या नयाघाट तक बन रहे निमार्णाधीन रामपथ से लोगों के लिए दुश्वारियों के बादल अभी भी नहीं छंटे हैं। निर्माण को लेकर बार-बार खोदाई और रास्ते बंद किए जाने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अब रविवार को गुदड़ीबाजार चौराहे से साकेत प्रिटिंग प्रेस तक का रास्ता ब्लाक कर दिया गया।

cats1
  
रविवार को सुबह जल निगम की ओर से पाइप लाइन के लिए गुदड़ीबाजार से आगे खोदाई और पाईप डालने का काम शुरू किया गया है। इसके तहत गुदड़ीबाजार चौराहे पर बैरिकेडिंग लगा कर आगे का पूरा रास्ता बंद कर दिया गया है। यहां तक पहुंचने वाले लोगों को चौक की ओर से भेजने के लिए एक ट्रैफिक कर्मी तैनात किया गया है। यहां हाल यह रहा कि बाइक तक को नहीं जाने दिया गया, चौक में ट्रैक्टर ट्राली आदि की इंट्री बंद है फिर भी उन्हें उधर से भेजा जाता रहा। 

चौक में जाम से बचने के लिए लोगों को राठहवेली और परिक्रमा मार्ग का रास्ता चुनना पड़ रहा है। इतना ही नहीं अभी भी नियावां से लेकर साहबगंज तक रास्ता अस्त - व्यस्त ही है। अंगूरीबाग तक कुछ  दुरुस्त किया गया लेकिन गुदड़ीबाजार चौराहे से आगे बुरी स्थिति बनी हुई है। लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण तेज गति से होना चाहिए लेकिन सुस्त रफ्तार से परेशानी उठानी पड़ रही है।

क्या बोले जिम्मेदार...

निर्माण एजेंसी द्वारा गुदड़ीबाजार से कोई रास्ता बंद नहीं किया गया है। जल निगम द्वारा पाइप लाइन बिछाने के लिए रास्ता उसके द्वारा बंद कराया गया है। अब एजेंसी डामर सड़क बना रही है...,प्रदीप कुमार शुक्ला, इंजीनियर, रामपथ निर्माण एजेंसी आर एंड सी।

ये भी पढ़ें -देश-धर्म की रक्षा की प्रेरणा देता है सिख गुरुओं का त्याग और बलिदान, लखनऊ में बोले सीएम योगी

संबंधित समाचार