सचिन तेंदुलकर ने विराट कोहली को उपहार में दी अपनी 10 नबंर की जर्सी 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अहमदाबाद। भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को यहां रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल से पहले अपने आदर्श सचिन तेंदुलकर की 10 नंबर की जर्सी उपहार में मिली। तेंदुलकर ने अपने अंतिम वनडे के दौरान पहनी हस्ताक्षर की हुई जर्सी कोहली को उपहार में दी। तेंदुलकर का आखिरी वनडे 2012 में मीरपुर में पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप मैच था।

कोहली ने बुधवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप सेमीफाइनल में तेंदुलकर के 49 वनडे शतक का रिकॉर्ड तोड़ दिया था। बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) ने ‘एक्स’ पर फोटो साझा की जिसमें कोहली जर्सी हाथ में लिये हैं।

बीसीसीआई ने लिखा, ‘‘ यह विशेष मौका है और एक विशेष मैच से पहले का पल। उनके इस भाव से उनकी ‘क्लास’ दिखती है। महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने अपने अंतिम वनडे में पहनी हुई हस्ताक्षर की जर्सी विराट कोहली को उपहार में दी। ’’ कोहली खेल के इतिहास में 50 वनडे शतक जड़ने वाले पहले बल्लेबाज हैं। 

ये भी पढ़ें : नीदरलैंड, स्विटजरलैंड-रोमानिया ने यूरो 2024 के लिए क्वालीफाई किया, फ्रांस की रिकॉर्ड जीत 

 

संबंधित समाचार