इंदिरा गांधी जयंती : लखनऊ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व PM को दी श्रद्धांजलि 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की आज जयंती है। इस अवसर पर देश भर में कांग्रेस समेत कई दल के नेताओं ने उन्हें याद कर अपनी श्रद्धांजलि दी है। रविवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मॉल एवेन्यू स्थित प्रदेश कार्यालय पर इंदिरा गांधी जयंती के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पार्चन कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस दौरान उन्होंने इंदिरा गांधी के पदचिन्हों का अनुसरण करते रहने का संकल्प लिया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि इंदिरा गांधी की लौह दृढ़ निश्चयता हमें इस आततायी सत्ता के विरुद्ध अविचल होकर लड़ते रहने के लिए प्रेरित करती है।


ये भी पढ़ें -छठ पूजा महापर्व : सूर्य को अर्घ्य देने हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालु, मेले जैसा दिख रहा नजारा

संबंधित समाचार