Accident In Etawah: लाइनमैन की पत्नी समेत दो की सड़क हादसों में मौत, परिवार में मचा कोहराम, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा में सड़क हादसे में लाइनमैन की पत्नी समेत दो की मौत हो गई।

इटावा में सड़क हादसे में लाइनमैन की पत्नी समेत दो की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की।

इटावा, अमृत विचार। जिले में अलग अलग हुई सड़क दुर्घटनाओं  में घायल दो महिलाओं की मौत हो गई। अन्य घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए। इसी थाना क्षेत्र गांव मानिकपुर मोहन के रहने वाले  संविदा बिजली कर्मचारी ब्रह्मारनंद  की पत्नी वीनेश देवी सड़क दुर्घटना में घायल हो गई थी।

लाइनमैन बृह्मानंद ने बताया कि वे अपनी  पत्नी वीनेश के साथ बाइक से रतनगढ़ देवी दर्शन के लिए घर से निकले थे।  अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गए। पत्नी को अस्पताल ले गए। वहां से डॉक्टरों ने सैफई यूनिवर्सिटी के लिए रेफर कर दिया। उपचार के दौरान वीनेश 40 वर्ष ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया।

वहीं थाना कोतवाली के मोहल्ला गाड़ीपुरा के रहने वाले कल्लू की पत्नी सरवरी देवी उम्र 55 वर्ष को बेहतर इलाज के लिए सैफई रेफर कर दिया। वहां उनकी पत्नी सरवरी ने देर रात्रि में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया ।

डीसीएम की टक्कर से दो युवक घायल 

जसवंतनगर थानाक्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे पर डीसीएम की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो लोग घायल हो गए। रविवार को नेशनल हाईवे पर इटावा से आगरा जाने वाली सड़क पर बाइक सवार मोहन शर्मा पुत्र श्यामसुंदर निवासी भरथना और उसका भाई विवेक क्षेत्र के ग्राम खुशालपुरा में अपनी बहन की शादी की चिट्ठी देने जा रहा था।

तहसील के सामने पहुंचने पर पीछे से आ रही डीसीएम ने टक्कर मार दी। बाइक सवार बाइक सहित कुछ दूरी तक डीसीएम के साथ घसीटते चले गए। आसपास के लोगों और राहगीरों के चिल्लाने पर डीसीएम चालक गाड़ी खड़ी करके भाग गया। घायल बाइक सवारों को एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।

ट्रक ने ओमनी में मारी टक्कर, चालक घायल

लखना रोड स्थित राज पेट्रोल पंप के समीप ट्रक ने ओमनी में सामने से टक्कर मार दी जिससे ओमनी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल चालक को सैफई मिनी पीजीआई रेफर किया गया।

कार्यवाहक थाना प्रभारी राजकुमार, कस्बा इंचार्ज अलख निरंजन मय पुलिस फोर्स के मौके पर पहुंचे। दुर्घटना में घायल ओमनी चालक राहुल दोहरे पुत्र सेवाराम निवासी रामनगर करौधीं अड्डा को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। जहां हालत गंभीर होने पर उसे सफाई मिनी पीजीआई रेफर किया गया।  ट्रक चालक मौके देखकर फरार हो गया।

ये भी पढ़ें- UP STF Encounter: जिस प्रेमिका का थामा हाथ… राशिद ने उसी के पिता के साथ मिलकर खड़ा किया गैंग और करने लगा लूट

संबंधित समाचार