Chhath Puja 2023: उन्नाव में अस्त होते हुये सूर्य को अर्घ्य देकर मनाया गया छठ पर्व, पुलिस-प्रशासन रहा मौजूद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव में अस्त होते हुये सूर्य को अर्घ्य देकर मनाया गया छठ पर्व।

उन्नाव में अस्त होते हुये सूर्य को अर्घ्य देकर छठ पर्व मनाया गया। दोपहर से ही गंगा तटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ लगने लगी थी। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन मौजूद रहा।

उन्नाव, अमृत विचार। उन्नाव में छठ पर्व रविवार को अस्त होते हुये सूर्य को अर्घ्य देकर मनाया गया। नगर व ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने छठ महापर्व बड़े ही श्रृद्धा व परपंरागत तरीके से मनाया। शाम को बड़ी संख्या में गंगा तट पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटना शुरू हो गयी थी। लोगों ने गंगा स्नान कर विधि विधान से पूजा अर्चना की। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जगह-जगह पुलिस फोर्स तैनात रहा। डीएम उन्नाव ने भी गंगा घाट पहुंचकर छठ पर्व की तैयारी का जायजा लिया।

बता दें संतान प्राप्ति, पति की लंबी आयु एवं सुख समृद्धि के लिए मनाया जाने वाला छठ पर्व जनपद में बड़े ही सौहार्द के साथ मनाया गया। लोगों ने गंगा में स्नान कर अस्त होते सूर्य देवता एवं उनकी बहन छठ देवी को जल अर्पित कर मनोवांछित फलों की कामना की। तीन दिनों तक चलने वाला यह पर्व भईयां दूज के तीसरे दिन से शुरू हो जाता है। छठ प्रसाद के रूप में ठेकुंआ चावल के लडडू बनाए गये।

सांचा और फल-फूल आदि प्रसाद में शामिल कर बॉस की टोकरी में अर्ध्य का सूप सजाकर विधि विधान से पूजा की गयी। व्रतियों के साथ आम लोगों ने भी सूर्य को अर्घ्य देकर छठ मैया से आशीर्वाद मांगा। इस दौरान डीएम उन्नाव अपूर्वा दुबे ने गंगा घाट पहुंचकर निरीक्षण किया। वहीं सोमवार सुबह उगते हुये सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। 36 घंटे के निर्जला व्रत में पुत्र एवं परिजनों के दीर्घायु और यशस्वी होने की कामना की जाएगी।

ये भी पढ़ें- Unnao News: फर्राटा पंखा में आ रहे करंट की चपेट में आने से चार बच्चों की मौत, परिजनों में मची चीख-पुकार

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात