बिजनौर: जेसीबी की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत, दो साथी गंभीर घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिजनौर, अमृत विचार। मंडावली थाना क्षेत्र में जेसीबी की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत हो गई। जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए।

मंडावली थाना क्षेत्र के ग्राम नारायणपुर रतन निवासी तीन युवक भागूवाला से कपड़े की दुकान बंद करके अपने गांव लौट रहे थे। मोटा महादेव भागुवाला बाईपास मार्ग पर आजाद स्टोन क्रेशर के सामने बाइक जेसीबी की चपेट में आ गई। इस हादसे में बाइक सवार मोहम्मद कैफ की मौके पर ही मौत हो गईद्ध जबकि उसके साथी मोहम्मद शेफ और शान ए आलम गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को नजीबाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दोनों युवकों की हालत चिंताजनक बताई जा रही। गंभीर हालत को देखते हुए दोनों घायलों को ऋषिकेश एम्स हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोनों घायलों में एक युवक मृतक का छोटा भाई बताया जा रहा है। घटना से गांव में कोहराम मच हुआ है।

ये भी पढ़ें:- संभल: धोखाधड़ी कर 43,000 रुपये हड़पने में चार गिरफ्तार

संबंधित समाचार