UP news : 42 लाख रुपये की नकदी के साथ नोएडा में चार बदमाश गिरफ्तार 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गौतमबुद्ध नगर, अमृत विचार। नोएडा स्थित एक निजी कंपनी के गेस्ट हाउस से लाखों रुपये की लूट की गुत्थी को सुलझाते हुए पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 42 लाख रुपये व अन्य चीजें बरामद कीं। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, नोएडा सेक्टर 61 में स्थित एक निजी कंपनी के गेस्ट हाउस का ताला तोड़कर लाखों की नकदी, सोने के आभूषण आदि की चोरी के मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया। 

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए लोगों में से दो कंपनी में ही नौकरी करते थे। पुलिस ने बताया कि उनके पास से चोरी किया गया 42 लाख रुपये नकद, आभूषण, दो कार आदि को बरामद किया गया है। अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि नोएडा सेक्टर 61 मे स्थित यूफ्लेक्स कंपनी के गेस्ट हाउस का ताला तोड़कर चोरी की गई थी, जिसकी शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने घटना में शामिल फरमान पुत्र हबीब, सचिन गुप्ता पुत्र चंद्रभान गुप्ता, शेर बहादुर थापा तथा रणजीत सिंह रावत पुत्र ठाकुर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि उनके पास से पुलिस ने गेस्ट हाउस से चोरी किए हुए 42 लाख रुपये नकद, सोने के जेवरात, घटना में प्रयुक्त दो कार तथा ताला तोड़ने में प्रयुक्त होने वाले औजार आदि बरामद किए गए। अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ कि गिरफ्तार बदमाशों में से एक बदमाश फरमान के ऊपर पूर्व में चोरी, हत्या, लूट सहित 29 मुकदमे दर्ज हैं जबकि शेर बहादुर थापा पर तीन, सचिन गुप्ता पर पांच तथा रणजीत सिंह रावत पर दो मुकदमे दर्ज हैं। 

ये भी पढ़ें -आगरा में कैंटर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज