संभल : किसानों ने जलाई गन्ने की होली, किया प्रदर्शन
संभल, अमृत विचार। भारतीय किसान यूनियन असली के कार्यकर्ताओं ने गन्ने का भाव 450 रुपए प्रति कुंतल करने की मांग को लेकर ग्राम भदरोला में पश्चिम उत्तर प्रदेश प्रभारी चौधरी संजीव गांधी व युवा मंडल महासचिव चौधरी अर्जुन सिंह के नेतृत्व में गन्ने की होली जलाई गई।
इस दौरान प्रदर्शन करते हुए किसानों ने कहा कि स्वामीनाथन रिपोर्ट के अनुसार रेट घोषित किया जाना चाहिए जो कि 500 रुपये प्रति कुंतल बैठता है। कहा गया कि चीनी मिल चालू हुए तीन सप्ताह से अधिक का समय हो गया लेकिन अभी तक गन्ना मूल्य का निर्धारण नहीं किया गया। कहा कि इस मामले में आगे की रणनीति राष्ट्रीय नेतत्व द्वारा रामपुर में घोषित की जाएगी। इस दौरान
अर्जुन सिंह,अजीत सिंह, नरदेव सिंह, समरपाल सिंह, यसपाल सिंह, चरन सिंह, गुरुवचन सिंह, गरीराज सिंह, उमराव, रवि सिंह, विजय पाल सिंह आदि उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें : संभल: धोखाधड़ी कर 43,000 रुपये हड़पने में चार गिरफ्तार
