VIDEO: मुंबई लोकल ट्रेन में बना डाला रेस्टोरेंट, यात्रियों को सफर में परोसी गई ये डिशेज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Viral Video। सोशल मीडिया पर आए दिन वीडियो वायरल होते रहते हैं। इस बीच मुंबई का लोकल ट्रेन का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें टेंपरेरी रेस्टोरेंट बना डाला है और यात्रियों को सफर में डिशेज परोसी गई। मुंबई की लोकल में दो लोगों द्वारा किए गए अजीबोगरीब काम और नए विचार को सोशल मीडिया पर बेहद पसंद किया जा रहा है। 

यात्रा के पलों को किया शेयर 
आर्यन कटारिया और सार्थक सचदेवा ने मुंबई लोकल ट्रेनों में अब तक की अपनी यात्रा के पलों को शेयर किया। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर वीडियो में, निमंत्रण सहित विचार को वास्तविकता में बदलने के लिए की गई तैयारियों के बारे में बताया। वीडियो में "टेस्टी टिकट" के उद्घाटन की संपर्क जानकारी, तारीख, समय और स्थान दिखाया गया, जो सभी ग्राहकों को मुफ्त भोजन प्रदान करेगा। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लोकल ट्रेन के डिब्बे में एक छोटी सी फोल्डिंग टेबल लगाई और उसे कपड़े से ढका गया है। इसके बाद बाकायदा यात्रियों को मेन्यू दिया गया। जबकि यात्रियों को केचप के साथ मैगी और अजवायन के साथ जलेबी परोसी गई। 

https://www.instagram.com/reel/Czlq3iStBeT/?utm_source=ig_web_copy_link

यूजर ने किए मजेदार कमेंट
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो को ज्यादा लाइक और बहुत सी प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। इनमें एक यूजर ने कमेंट किया, “खाते-खाते अगर उतरने का स्टेशन आ गया।” वहीं दूसरे यूजर ने कहा कि "यह बहुत अच्छा है।"

ये भी पढ़ें- VIRAL VIDEO: चलती मेट्रो पर चढ़ा शख्स, हीरो की तरह किए स्टंट, वीडियो ...

संबंधित समाचार