हाइवे किनारे अज्ञात बुजुर्ग महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप, अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत की जताई जा रही आशंका

हाइवे किनारे अज्ञात बुजुर्ग महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप, अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत की जताई जा रही आशंका

अमेठी। सोमवार सुबह हाइवे किनारे अज्ञात बुजुर्ग महिला का शव मिले हड़कंप मच गया। राहगीरों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज महिला की शिनाख्त के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत हुई है।

दरअसल ये पूरा मामला कमरौली थाना क्षेत्र के गढ़ा गांव के पास का है, जहां आज सुबह करीब 11 बजे लखनऊ वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे 60 वर्षीय अज्ञात महिला का शव मिला। शव की जानकारी मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही कमरौली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस द्वारा शव के शिनाख्त कराने की प्रक्रिया की जा रही है। फिलहाल अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है।

जानकारी देते हुए कमरौली थाने के एसओ अभिनेश कुमार ने कहा कि आज सुबह ग्रामीणों द्वारा सूचना दी गई कि हाइवे किनारे एक महिला का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शव के पहचान कराने के प्रयास किया जा रहे हैं। अभी तक महिला की पहचान नहीं हो पाया है। किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत की आशंका है।

यह भी पढ़ें: अयोध्या: पांच किलोमीटर बदहाल सड़क पर गिट्टियों पर चलने को मजबूर 30 हजार की आबादी, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि खामोश!