लड़की किराए पर दे रही है अपने 'बेड का आधा हिस्सा', रेंट और शर्तें जान लीजिए

लड़की किराए पर दे रही है अपने 'बेड का आधा हिस्सा', रेंट और शर्तें जान लीजिए

Search For Bedmate। हर किसी को एक पार्टनर की जरुरत होती है और सोने के लिए वो डबलबेड का बिस्तर शेयर करते हैं। जो लोग किसी पार्टनर के साथ रहते हैं, उनके लिए तो पूरा डबलबेड भी कम लगता है। हालांकि जो लोग सिंगल हैं, उन्हें सोने के लिए सिर्फ बिस्तर का एक ही हिस्सा बहुत होता है। ऐसे में कई बार दूसरा हिस्सा बेकार ही लगता है। जिसका दिमाग तेज होता है, वो हर चीज में अपना फायदा ढूंढने की कोशिश करते हैं। तो आइए आपको एक ऐसी ही लड़की के बारे में जानकारी शेयर करेंगे, जिसने ज़बरदस्त आइडिया ढूंढ निकाला।

यहां जानें बेड के एक कोने का रेंट?
रिपोर्टस के मुताबिक आन्या एटिंगर नाम की लड़की अपने बिस्तर के दूसरे खाली हिस्से को किराये पर उठा रखा है, जहां कोई भी आकर सो सकता है और इसके बदले में उसे पैसे दे सकता है। इस तरह से लड़की एक्स्ट्रा कमाई कर रही है। फेसबुक के मार्केटप्लेस पर आन्या एटिंगर ने एक टिकटॉक वीडियो बनाकर डाला है। उसने बताया है कि वो टोरंटो में रहती है और अपने लिए एक ‘बेडमेट’ की तलाश में है। हालांकि, टोरंटो में किराया बहुत अधिक है, ऐसे में वो चाहती है कि अपने लिए एक रूममेट की खोज करे, जो उसके क्वीन साइज़ बेड पर साथ में सो सके। उसने बताया कि पहले भी वो एक रूममेट के साथ रह चुकी है, ऐसे में ये कोई बड़ी बात नहीं है। इसके लिए उसने £526 यानि भारतीय मुद्रा में 54 हज़ार 600 रुपये से भी ज्यादा का रेंट रखा है।

ये हैं शर्तें?
बेडमेट बनने के लिए लड़की की यह शर्त सुन लोगों के होश उड़ जाएंगे। लड़की के साथ रहने के लिए सबसे बड़ी शर्त तो ये है कि रूममेट का लड़की होना ज़रूरी है। ये ऑफर लड़कों के लिए बिल्कुल नहीं है। जो भी यहां रहने आएगा, वो कम से कम एक साल तक तो टिकेगा ही। उसे अपनी पे स्लिप, आईडी प्रू, वीसा और रेंट डिपॉज़िट देना होगा। जिसने भी इस लड़की की शर्तें जानी वह हैरान हो गया। 

ये भी पढ़ें- पार्लर जाने का नहीं है टाइम, इन घरेलू उपायों को आजमाकर रातभर में पाएं ग्लोइंग और खूबसूरत स्किन

Related Posts

Post Comment

Comment List