बहराइच : ग्रामीणों पर हमला करने वाले सांड को पकड़ा, भेजा गोशाला
जैतापुर/ बहराइच, अमृत विचार। बौंडी क्षेत्र एक सांड कई दिनों से लोगों पर हमला कर रहा था। तीन दिन पूर्व ही सांड के हमले में एक किसान की मौत हो गई थी। सोमवार को हमला कर रहे सांड को पकड़ा गया। साथ ही गांव में घूम रहे पांच अन्य छुट्टा मवेशियों को पकड़ा गया। सभी को गोशाला भेज दिया गया है।
बौंडी थाना क्षेत्र के हेमनापुर गांव में बीते दिनों से एक साड ने आंतक मचा रखा था। सांड ने एक किसान को भी पटक-पटक कर मौत के घाट उतार दिया था। घटना को संज्ञान लेते हुए बीडीओ ने टीम गठित कर सांड को पकड़ने के निर्देश दिए। बीडीओ फखरपुर शैलेन्द्र सिंह के निर्देश पर एडीओ पंचायत ध्रुप कुमार पांडेय की अगुवाई में ग्राम पंचायत अधिकारी अतुल कुमार यादव, ब्लाक चिकित्सक अधिकारी रोहित कुमार वर्मा समेत पांच सदस्यीय टीम ने फखरपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत हेमनापुर के लोधनपुरवा में छुट्टा मवेशियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया गया।
सोमवार को चले अभियान में हमला करने वाले सांड सहित पांच अन्य मवेशियों को पकड़ा गया। ग्राम पंचायत अधिकारी अतुल कुमार यादव ने बताया कि पकड़े गए सभी मवेशियों को संरक्षित गौशाला में छोड़ दिया गया है। इस दौरान ग्राम प्रधान शुभम अवस्थी,बड़कऊ, शिवकुमार,अमृत लाल,बलराम, सहदेव सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे हैं।
ये भी पढ़ें -हाइवे किनारे अज्ञात बुजुर्ग महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप, अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत की जताई जा रही आशंका
