सहारनपुर: युवक ने मस्जिद में फंदा लगाकर दी जान, आत्महत्या से पहले पढ़ी नमाज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सहारनपुर। सहारनपुर जिले के गंगोह थाना इलाके में एक मस्जिद में एक युवक ने सोमवार को कथित रूप से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने सोमवार को बताया कि युवक के फांसी लगाने का दृश्य सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सागर जैन ने बताया कि शामली का आमिर (26) जिले के खानपुर गुर्जर में अपने सगे भाई के यहां आया हुआ था।

उन्होंने बताया कि आज सुबह आमिर ने मोहल्ला कुरैशियान स्थित एक मजिस्द में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। जैन ने बताया कि पुलिस ने जब सीसीटीवी कैमरों को खंगाला तो पता चला कि आमिर ने सबसे पहले मस्जिद में आकर नमाज पढ़ी और फिर सीढ़ी की रस्सी को खोलकर उसी रस्सी से फांसी लगा ली। 

उन्होंने ने बताया कि सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अविनाश गौतम पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मृतक के शव को नीचे उतारकर परिजनों को सूचित किया एवं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अधिकारी ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने अभी आत्महत्या की वजह नहीं बतायी है।  

यह भी पढ़ें:-महिला अधिकारी से बदसलूकी पर बोले अखिलेश- ‘नारी शक्ति वंदन’ का ढोंग क्यों कर रही है भाजपा

संबंधित समाचार