झारखंड पवेलियन में खूब पसंद की जा रही है फैब्रिक पर ट्राइबल पेंटिंग की ज्वेलरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली/रांची। नई दिल्ली का प्रगति मैदान मेला अब सामान्य लोगों के लिए खोल दिया गया है। मेले में खासी भीड़ देखने को मिल रही है। मेले के फोकस स्टेट में एक झारखंड पवेलियन में खूब भीड़ आ रही है। लोग झारखंड प्रदेश की जानकारी के साथ साथ उत्पादों की भी खरीदारी कर रहे हैं। झारखंड पवेलियन में ही परितिप्ति हैंडमेड ज्वेलरी की स्टॉल पर खासी भीड़ देखने को मिल रही है।

ये भी पढ़ें - तेलंगाना: निर्माणाधीन स्टेडियम की दीवार गिरी; दो मजदूरों की मौत, सात घायल

परितिप्ती की स्टॉल पर फैब्रिक पर ट्राइबल पेंटिंग की ज्वेलरी की बिक्री की जा रही है। परितिप्ती की फैब्रिक ज्वेलरी जितनी पसंद की जा रही उससे ज्यादा लोग स्टॉल संचालक और परितिप्ति की काजल नंदी की कहानी में दिलचस्पी लेते दिख रहे हैं। झारखंड के जमशेदपुर की काजल बताती है कि उनको शुरू से ही प्रेरक कहानियां पढ़ने का शौक था। कैसे लोग छोटी उम्र में बड़ी कामयाबी तक पहुंच रहे हैं।

20वर्षीय काजल का कुछ अपना करने और स्वावलंबी बनने के सपना में उनके पिता की आर्थिक स्थिति बाधा बन रही थी। ऐसे में उनके सहपाठी अनिल ने उनको आर्थिक सहायता दी और पैसों की सहायता से काजल ने 2019 से फैब्रिक पर ट्राइबल पेंटिंग कर ज्वेलरी बनाने का सफर शुरू किया।

वर्तमान में उनके साथ 20 से अधिक महिलाएं काम कर रही है। भविष्य में उनकी योजना और महिलाओं को साथ जोड़ते हुए अपने बिजनेस को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने की है। ऑनलाइन सेलिंग से शुरू किए गए इस बिजनेस को वो पहली बार विश्व व्यापार मेले में लाई हैं। उनका सामान देश के अलावा अमेरिका, लंदन, मलेशिया, सिंगापुर तक भेजा जा चुका है।

काजल का मानना है कि एक दिन वो दुनिया के अधिक से अधिक देश में अपनी बनाई ज्वेलरी पहुचाएंगी। झारखंड पवेलियन में काजल नेकलेस, चोकर सेट, पेंडेंट, बेंगल, फिंगर रिंग, वेस्ट बेल्ट, इयररिंग आदि को बिक्री कर रही हैं।

जिनकी कीमत 65 रुपए से शुरू हो कर 500 रुपए तक है। लगभग चालीस लाख रुपए सालाना का कारोबार करने वाली काजल अपने साथ दूसरों को भी रोजगार प्रदान करा रही हैं और समाज में खुद एक प्रेरणा बन रही हैं।

ये भी पढ़ें - पश्चिम बंगाल: जयनगर में टीएमसी नेता की हत्या के मामले में तीन लोग गिरफ्तार

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात