तेलंगाना: निर्माणाधीन स्टेडियम की दीवार गिरी; दो मजदूरों की मौत, सात घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हैदराबाद। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के मोइनाबाद इलाके में सोमवार को एक निर्माणाधीन स्टेडियम की दीवार गिरने से दो प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। उसने बताया कि यह घटना उस वक्त हुई, जब वहां निर्माण कार्य जारी था।

परिसर की दीवार मजूदरों के एक समूह पर गिर गई, जिससे दो लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया, ‘‘पश्चिम बंगाल और बिहार के रहने वाले दो मजदूरों की मौत हो गई।’’ उसने बताया कि घायल मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें - पश्चिम बंगाल: जयनगर में टीएमसी नेता की हत्या के मामले में तीन लोग गिरफ्तार

संबंधित समाचार